राष्ट्रीय
Trending

गर्मी से तप रहे उत्तर भारत को रेमल तूफान ने दी राहत

इंदौर । उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई शहरों में रात 10 बजे तक भी हवाओं में तपन महसूस हो रही है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र बुरी तरह तप रहा है। राजस्थान में भी बीते 4 दिनों में हीट वेव के कारण 24 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान के जैसलमेर शहर से सटी भारत-पाक सीमा पर तो तापमान करीब 55 डिग्री के पार कर गया है।

कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

पंजाब में फरीदकोट शहर सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश में झांसी का तापमान सबसे अधिक 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
महाराष्ट्र के अकोला में भीषण गर्मी के कारण 31 मई तक धारा 144 लागू कर दी गई है।
राजस्थान में गर्मी का ये आलम है कि BSF के जवान ने गाड़ी के बोनट पर रोटी सेंक ली।
गर्मी के कारण उदयपुर में 3 दिन में 300 चमगादड़ों की मौत हुई है।
राजस्थान के फलौदी का तापमान रविवार को भी 50 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
कब केरल पहुंचेगा मानसून
भीषण गर्मी के बीच लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। हर साल केरल मानसून 1 से 4 जून के बीच आ जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल प्री मानसून एक्टिविटी 27 मई से 4 जून के बीच शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया है कि इस साल मानसून जल्दी दस्तक नहीं देगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस साल मानसून 3 दिन पहले 19 मई को ही पहुंच गया था। हर साल यहां इस क्षेत्र में 22 मई से बारिश शुरू होती है।
अगले 48 घंटों में इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में भी 27, 29 और 30 मई को खूब बारिश हो सकती है। इन इलाकों में ‘रेमल’ चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker