राष्ट्रीय

SEBI कर रहा प्रॉपर्टी नीलामी…

Published By- Komal Sen

सारदा समूह 239 से अधिक निजी कंपनियों का एक संघ है। इसने पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में कथित चिटफंड योजनाएं चलाकर 17 लाख जमाकर्ताओं से 4,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। समूह अप्रैल 2013 में बंद हुआ।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) 1 नवंबर को 30 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर सारदा समूह की 69 संपत्तियों की नीलामी करेगा। समूह ने अवैध योजनाओं के जरिए जनता से जो पैसा जुटाया था, उसकी वसूली के लिए सेबी यह नीलामी कराने जा रहा है।

सेबी ने एक नोटिस में कहा कि नीलामी 1 नवंबर 2022 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी। जिन संपत्तियों की नीलामी की जाएगी, वे पश्चिम बंगाल में स्थित भूमि हैं। इनके लिए 30 करोड़ रुपये का रिजर्व प्राइस तय किया गया है।

कोर्ट ने दिया था आदेश: दरअसल, कलकत्ता हाईकोर्ट ने जून में एक आदेश में कहा था कि सेबी सारदा समूह की कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकता है. इस प्रक्रिया को तीन माह में पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

आपको बता दें कि शारदा ग्रुप 239 से ज्यादा प्राइवेट कंपनियों का कंसोर्टियम है। इसने पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में कथित चिटफंड योजनाएं चलाकर 17 लाख जमाकर्ताओं से 4,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। समूह अप्रैल 2013 में बंद हुआ।

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker