राष्ट्रीय

वंदे भारत को लेकर रेल मंत्री ने किया खुलासा…

वंदे भारत को लेकर रेल मंत्री ने किया ऐसा 'खुलासा', सुनकर हर कोई खुश हो जाएगा

Published By- Komal Sen

केंद्र सरकार की योजना 15 अगस्त 2023 तक देश के 75 शहरों को वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ने की है। फिलहाल देश में दिल्ली से बनारस और दिल्ली से कटरा रूट पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। जल्द ही तीसरे वंदे भारत को मुंबई से अहमदाबाद रूट पर चलाने की आधिकारिक घोषणा होने जा रही है। नए वंदे भारत ने ट्रायल के दौरान पिकअप के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है. इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन ने टेस्ट रन के दौरान महज 52 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

वंदे भारत ने तोड़ा अपना पुराना रिकॉर्ड
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने इस बात की जानकारी दी. इससे पहले सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ने यह रफ्तार 54.6 सेकेंड में हासिल की थी। यानी इस बार 2.6 सेकेंड का कम समय लगा। इस तरह वंदे भारत ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इतना ही नहीं पिकअप के मामले में ट्रेन ने बुलेट ट्रेन को भी पीछे छोड़ दिया है.

इस मामले में है बुलेट ट्रेन से आगे
आपको बता दें कि जापान की बुलेट ट्रेन 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में 55 सेकेंड का समय लेती है। वंदे भारत एक्सप्रेस को रेलवे द्वारा 15 फरवरी 2019 को लॉन्च किया गया था। 9 सितंबर 2022 को, वंदे भारत एक्सप्रेस रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति में अहमदाबाद और मुंबई के बीच परीक्षण में 130 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से चली।

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker