राष्ट्रीय
Trending

दिल्ली आने वाली दुरंतो-पूर्वा- संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें कई घंटे लेट

नई दिल्ली । घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में धुंध और घना कोहरे देखने को मिल रहा है। कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा दिखाई दिया। इनमें से कई ट्रेनें सुपरफास्ट और एक्सप्रेस भी शामिल हैं। कई लोकल ट्रेनें से भी लेट हैं।
कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं ये ट्रेनें

जानकारी के अनुसार, अवध असम एक्सप्रेस, जो मूल रूप से सुबह 7:07 बजे आने वाली थी वह 4 घंटे 38 मिनट की देरी से चल है। सुबह 4 बजे आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 3 घंटे 49 मिनट की देरी से चल रही है। सुबह 7:20 बजे आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस 1 घंटे 65 मिनट की देरी से है। संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो सुबह 7:55 बजे आने वाली थी अब अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 23 मिनट देरी से चल रही है।

ये गाड़ियां भी देरी से चल रही हैं

इसके अतिरिक्त शिव गंगा एक्सप्रेस 1 घंटे 10 मिनट की देरी से चल रही है। दुरंतो एक्सप्रेस 2 घंटे 56 मिनट लेट है। पूर्वा एक्सप्रेस जो मूल रूप से सुबह 6:05 बजे आने वाली थी वह 4 घंटे देरी से चल रही है। सुबह 9:10 बजे आने वाली गोदा दिल्ली एक्सप्रेस 1 घंटा 10 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंचेगी। बुई एनडीएलएस एक्सप्रेस एक घंटे 5 मिनट की देरी से चल रही है। सुबह 4:45 बजे आने वाली सद्भावना एक्सप्रेस काफी देरी से दिल्ली पहुंची।

यहां देखें पूरी लिस्ट

मौसम विभाग ने 26, 27 और 28 दिसंबर को घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का भी अनुमान लगाया है। शाम या रात में हल्की बारिश होने की संभावना है। शाम को स्मॉग और हल्का कोहरा लौटने की उम्मीद है, जिससे रात होते-होते दृश्यता और कम हो जाएगी। ये स्थितियाँ रात तक बनी रहने की आशंका है।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker