मनोरंजन

दंगल फिल्म की छोटी बबीता सुहानी भटनागर का निधन

इंदौर। बाॅलीवुड इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ की ‘छोटी बबीता’ यानी एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस सिर्फ 19 साल की थीं। उन्होंने दंगल फिल्म बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से वे बीमार थीं। उनका एम्स में एलाज चल रहा था। डाॅक्टर्स की कई कोशिशों के बावजूद 17 फरवरी को सुहानी भटनागर का निधन हो गया। सुहानी के निधन से उनका परिवार काफी सदमें मे हैं। उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
साल 2016 में किया था बाॅलीवुड डेब्यू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुहानी अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में ही रहती थीं। उन्होंने 17 फरवरी शनिवार को आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार अजरोंदा स्वर्ग आश्रम में किया जाएगा। बता दें कि साल 2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से सुहानी भटनागर ने अपना बाॅलीवुड डेब्यू किया था। एक्ट्रेस कई टीवी ऐड्स में भी काम कर चुकी हैं। ‘दंगल’ फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी। मासूम और भोली सी बबीता का किरदार दर्शकों का खूब पसंद आया था। छोटी सी उम्र में सुहानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker