राष्ट्रीय
Trending

24 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या नगरी, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार दिवाली को ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। 11 तारीख को होने वाले अयोध्या दीपोत्सव में 21 लाख दीपकों को सफलतापूर्वक प्रज्ज्वलन करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

धनतेरस के बाद आज देशभर में नरक चतुर्दशी पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसकी सबसे ज्यादा रौनक भगवान राम की नगरी अयोध्या में देखने को मिलेगी। आज राजा राम की अयोध्या करीब 24 लाख दीयों से जगमगाएगी। यहां सरयू नदी के 51 घाट पर दीपोत्सव मना कर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐतिहासिक फैसला
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार दीपावली के त्योहार को ऐतिहासिक बनाने के लिए 11 तारीख को अयोध्या में दीपोत्सव मनाने का फैसला लिया है। जिसमें 21 लाख दीपों को सफलतापूर्वक प्रज्ज्वलित किया जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक राम की नगरी में आज करीब 24 लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

छात्र-छात्रा भी सहयोग में जुटे
ललित कला विभाग के समन्वयक प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव व संयोजक डॉ. सरिता द्विवेदी ने जानकारी दी है कि अयोध्या में करीब 150 छात्र-छात्राओं उनकी टीम मंदिर मॉडल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कई स्वयंसेवक नंगे पैर सरयू नदी के घाट पर दीपकों को सजाने में लगे हुए हैं। घाट पर आने वाले हर आगंतुक के जूते चप्पल बाहर ही उतार दिए जाते हैं। यहां स्वयंसेवक वीरेंद्र, सुमन, गौरव, साक्षी, नितेश ने जानकारी दी है कि बुधवार से ही घाट पर दीयों को सुसज्जित करने का कार्य कर दिया गया है। सरयू नदी के घाट पर अभी तक 1 लाख से ज्यादा रखे जा चुके हैं।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker