मनोरंजन
Trending

Christmas 2023 : ऐसे सजाये क्रिसमस में अपना घर..

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

Christmas 2023 : दिसंबर में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है जिसे दुनियाभर में लोग सेलिब्रेट करते हैं। यह त्यौहार मुख्य रूप से ईसाइयों द्वारा मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन क्रिसमस ट्री का भी खास महत्व होता है। ज्यादातर लोग क्रिसमस ट्री को अपने घर कुछ दिनों पहले ही ले आते हैं और उसे कई तरीकों से डेकोरेट करते हैं।

Christmas 2023
Christmas 2023

इस बार अगर आप भी क्रिसमस के त्यौहार पर खूबसूरत नए तरह से घर पर क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करना चाहती हैं तो हम आपको पांच ऐसे तरीके को फॉलो करके आप घर पर क्रिसमस ट्री को सजा सकती हैं। 

1. बॉल्स से ऐसे करें सजावट

Christmas 2023
Christmas 2023

क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए आप कई तरह के कलर की बॉल्स का उपयोग कर सकती हैं। अगर आपको लगे तो डार्क कलर के बॉल्सलगा सकते है अगर आपके घर पर ज्यादा बड़ा क्रिसमस ट्री नहीं है तो आप इस तरीके को अपना सकती हैं। मार्केट और ऑनलाइन भी आपको कई तरह की बॉल्स मिल जाएंगी जिससे आप क्रिसमस ट्री को आसानी से सजा सकती हैं। आप लाइन से बॉल्स को सजाने की जगह एक सुंदर पैटर्न में अलग- अलग तरह से क्रिसमस ट्री को सजा सकती हैं। 

2. व्हाइट बॉल्स के साथ गिफ्ट से करें सजावटChristmas 2023

Christmas 2023
Christmas 2023

इन तरीकों से आप क्रिसमस ट्री बहुत ही सुंदर तरीके से सजा सकती हैं। आप कई सारी वाइट बॉल्स से क्रिसमस ट्री को एक नया लुक दे सकती हैं। आप क्रिसमस ट्री के अनुसार व्हाइट बॉल्स को अरेंज कर सकती हैं। इसके साथ आपको अलग-अलग ऑर्नामेंट्स भी लगाने चाहिए। आप क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करते वक्त सिंपल ऑर्नामेंट्स का सेलेक्शन भी कर सकती हैं। इसके अलावा आप साथ में क्रिसमस ट्री के नीचे की तरफ छोटे-छोटे गिफ्ट लगा सकती हैं और बड़े गिफ्ट को नीचे की तरफ भी रख सकती हैं।  

3. क्रिसमस ट्री पर कलर रिबन का करें यूज

Christmas 2023
Christmas 2023

आप रेड कलर के बड़े रिबन की मदद से क्रिसमस ट्री को सजा सकती हैं। ट्री में आप कई तरह के रिबन लगा सकते है तो इससे क्रिसमस ट्री और भी अधिक अच्छा लगेगा। आप रिबन को भी अलग-अलग तरह से डिजाइन करके क्रिसमस ट्री को डेकोरेट कर सकती हैं। 

4. क्रिसमस ट्री को लाइट्स से सजाएं

Christmas 2023
Christmas 2023

आप क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए फेयरी लाइट्स साथ में क्रिसमस ट्री को सजाने वाले डेकोरेटिव आइटम्स का यूज करती हैं तो आपके क्रिसमस ट्री को एक बेहतरीन लुक मिलेगा। इसके अलावा आप क्लासिक तरह से सजावट करने के लिए छोटे सेंटा क्लॉस की भी मदद ले सकती हैं। लाइट्स लगाने के बाद क्रिसमस ट्री के आसपास भी रौनक बढ़ जाएगी। 

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker