spiritual

New Year 2023: इस राशि के लिए शुभ है नया साल

New Year 2023: इस राशि के लोगों को कारोबार और आर्थिक क्षेत्र में साल की शुरुआत में मिलेंगे बहुत अच्छे परिणाम, बाद में संभाल कर बढ़ाने होंगे कदम

( PUBLISHED BY – SEEMA UPADHYAY )

Horoscope Predictions 2023 : कन्या राशि के जातकों को साल की शुरुआत में ही साल 2023 में ही व्यापार और आर्थिक क्षेत्र में कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पैसों के मामले में इस साल आपको बहुत ही संभलकर आगे बढ़ना होगा। इस तरह साल के पहले चार महीने और आखिरी के दो महीने काफी अच्छे रहेंगे। जनवरी से अप्रैल और नवंबर-दिसंबर के महीने आर्थिक मजबूती लेकर आएंगे। मई से अक्टूबर के बीच किसी भी तरह के निवेश को लेकर बहुत सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि धन का नुकसान हो सकता है। इस दौरान अचानक कोई धन प्राप्ति की संभावना बन सकती है, जो पैतृक संपत्ति के रूप में भी हो सकती है। किसी तरह आर्थिक स्थिति को सुधारने के प्रयास करने होंगे। आइए जानते हैं कि कन्या राशि के जातकों के लिए नया साल 2023 व्यापार और आर्थिक दृष्टिकोण से कैसा रहेगा।

मई से अक्टूबर के महीने तक फाइनेंस के मामले में मिलेगी चुनौतियां

जनवरी से अप्रैल के अंत तक वित्तीय मामले ठीक रहेंगे और आप जो भी समायोजन करना चाहते हैं कर सकते हैं। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय अच्छा रहेगा क्योंकि इसके बाद अक्टूबर के अंत तक का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। आर्थिक मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अगर आप शेयर बाजार, सट्टा, लॉटरी आदि के मामलों से जुड़े हैं तो यह समय नुकसान दे सकता है।

जनवरी के महीने में अचानक से आपको कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती हैं जिससे आपका भाग्य पर विश्वास बढ़ेगा। जनवरी का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा मानसिक तनाव के साथ ही आपको अच्छी आर्थिक सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने के लिए फरवरी और मार्च का महीना अच्छा रहेगा। कारोबार में तरक्की होगी। कामकाज में सफलता के योग बनेंगे, खर्चे काफी अधिक होने के बाद भी आप अपना कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे।

फिजूलखर्ची की आदत परेशान कर सकती है। मई से अगस्त के बीच संपत्ति खरीदने से बचें क्योंकि आपके साथ धोखा होने की संभावना है। सितंबर-अक्टूबर में कोशिश कर सकते हैं लेकिन नवंबर-दिसंबर में संपत्ति की खरीदारी लाभ देगी।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker