अंतराष्ट्रीय

सप्ताह भर बाद फिर घटा अपना विदेशी मुद्रा भण्डारण

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर घटा है। पिछले महीने लगातार चार हफ्तों की गिरावट के बाद पिछले हफ्ते इसमें 2.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन 5 अगस्त 2022 को खत्म हुए हफ्ते में फिर से विदेशी मुद्रा भंडार में कमी देखने को मिली है. इस बार 897 करोड़ डॉलर की कमी है।

विदेशी मुद्रा संपत्ति में फिर से गिरावट आई है। इसका असर देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दिख रहा है. इसीलिए 5 अगस्त 2022 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 897 मिलियन डॉलर की कमी आई है। पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई थी।


विदेशी मुद्रा भंडार फिर घटा


भारतीय रिजर्व बैंक से मिली जानकारी के अनुसार 5 अगस्त 2022 को समाप्त सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 572.978 अरब डॉलर रह गया. इससे पहले 29 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान इसका विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर बढ़कर 573.875 अरब डॉलर हो गया था. इससे पहले, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चार सप्ताह तक गिरावट आई थी।

विदेशी मुद्रा संपत्ति भी घटी
5 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का मुख्य कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों का होना है। यह कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए) 1.611 अरब डॉलर घटकर 509.646 अरब डॉलर रह गई। डॉलर में व्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखी गई विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास के प्रभाव शामिल हैं।

सोने के भंडार में वृद्धि


आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह में सोने के भंडार का मूल्य 67.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.313 अरब डॉलर हो गया.

एसडीआर भी बढ़ा
समीक्षाधीन सप्ताह में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) जमा 4.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.031 अरब डॉलर हो गया। जबकि आईएमएफ में रखा गया देश का मुद्रा भंडार 30 लाख डॉलर घटकर 4.987 अरब डॉलर पर आ गया.

Published By- Komal Sen

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker