मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की बधाई दी, सीएम यादव ने ट्वीटर के माध्यम से बधाई दी और लिखा की..
वर्ष 1928 में आज ही के दिन महान वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन जी की खोज ‘रमन प्रभाव’ से दुनिया परिचित हुई थी। इस खोज ने विज्ञान जगत को नई दिशा दी। ये अवसर विज्ञान के लिए समर्पित प्रतिभाओं को विश्व कल्याण हेतु कार्य करने की प्रेरणा देता है।




