spiritual
Trending

Danteshwari Mandir : यहाँ पर गिरा था माँ का दन्त

 छत्तीसगढ़ के बस्तर के दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में दुनिया का 52वां शक्ति पीठ स्थित है। और मातारानी के इस शक्तिपीठ को माँ दंतेश्वरी शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है और देवी माँ के इस शक्ति पीठ के विषय में एक प्राचीन कहानी जुडी हुई है। कहा जाता है कि सतयुग में जब राजा दक्ष ने यज्ञ कराया तो उन्होंने भगवान शंकर को इसमें आमंत्रित नहीं किया गया। इस पर भगवान शंकर क्रोधित हुए और भगवान् भोलेनाथ ने तांडव नृत्य किया।

Danteshwari Mandir : अपमान से क्रोधित हुई थी माँ

क्यों की सत्ती राजा दक्ष की बेटी थीं तो उन्होंने अपने पति के इस अपमान से क्रोधित होकर अपने पिता के यज्ञ कुंड में खुद को आहुति दे दी। जब भगवान शंकर को इस बारे में पता चला तो वह सती का शव अपनी गोद में लेकर पूरे ब्रह्मांड की परिक्रमा करने लगे। भगवान शिव के इस क्रोधित रूप से प्रलय की आशंका को देखते हुए भगवान विष्णु ने चक्र चलाया और सति के शव को खंडित कर दिया। इस दौरान जिन-जिन स्थलों पर सती के अवशेष गिरे, वहां शक्ति पीठों की स्थापना हुई। उनमें से दंतेवाड़ा एक है। कहा जाता है कि यहां सती के दांत गिरे थे।

Danteshwari Mandir : यहाँ गिरा था देवी का दांत

केन्द्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अनुसार माता सती का दांत यहां गिरा था, इसलिए इस स्थल को दंतेवाड़ा के नाम से जाना जाता है। नदी के किनारे आठ भैरव भाइयों का आवास माना गया है, इसलिए इस स्थल को तांत्रिकों की भी साधना स्थली कही जाती है। कहा जाता है कि यहां आज भी बहुत से तांत्रिक पहाड़ी गुफाओं में तंत्र विद्या की साधना कर रहे हैं। यहां नलयुग से लेकर छिंदक नाग वंशीय काल की दर्जनों मूर्तियां बिखरी पड़ी हैं। मां दंतेश्वरी को बस्तर राज परिवार की कुल देवी माना जाता है, परंतु अब यह समूचे बस्तरवासियों की अधिष्ठात्री देवी कही जाती हैं ।

Danteshwari Mandir : ऐसे हुआ था मंदिर का निर्माण

स्थित है मां दंतेश्वरी का मंदिर को देश का 52वां शक्तिपीठ माना जाता है। यहां सबसे प्राचीन मंदिर का निर्मांण अन्न्मदेव ने करीब 850 साल पहले कराया था। डंकिनी और शंखिनी नदी के संगम पर स्थित इस मंदिर का जीर्णोद्धार पहली बार वारंगल से आए पांडव अर्जुन कुल के राजाओं ने करीब 700 साल पहले करवाया था। 1883 तक यहां नर बलि होती रही है। 1932-33 में दंतेश्वरी मंदिर का दूसरी बार जीर्णोद्धार तत्कालीन बस्तर महारानी प्रफुल्ल कुमारी देवी ने कराया था।

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker