मंडी और जगेहड़ के ग्रामीणों को घर खाली करने का मिला आदेश!

Published By- Komal Sen
मंडी जिले के पधार अनुमंडल प्रशासन ने उरला पंचायत के कोटरोपी घटना स्थल के पीछे पहाड़ी में स्थित सरजबगला और जागेहड़ के ग्रामीणों को मकान खाली कर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का आदेश जारी किया है.
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधार अनुमंडल प्रशासन ने उरला पंचायत के कोटरोपी घटना स्थल के पीछे पहाड़ी में स्थित सरजबगला और जगेहर के ग्रामीणों को घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का आदेश जारी किया है. एसडीएम पधार के आदेश पर ग्रामीण राजस्व अधिकारी उमेश शर्मा ने प्रभावित गांव का दौरा कर मकान खाली करने के आदेश जारी किए. पंचायत प्रधान ममता देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत उरला में भारी बारिश से कई जगह भारी नुकसान हुआ है. जहां बारिश से खतरा है। वहां के लोगों से मौसम सामान्य होने तक सभी सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की जा रही है. मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में स्थिति सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहें।
उन्होंने कहा कि पंचायत के सरजबगला और जागेहड़ गांवों की पहाड़ियों में हो रहे भूस्खलन से खतरा अधिक है. उधर, दोनों प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन की ओर से मकान खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. लेकिन गांव वाले किस सुरक्षित जगह पर शरण लेंगे, इस बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है. न ही ग्रामीणों को सिर ढकने के लिए कोई राहत सामग्री दी गई। ग्रामीण राजस्व अधिकारी उमेश शर्मा ने बताया कि जगह-जगह रास्ते बंद हैं. आपदा में ग्रामीणों को समझदारी से काम लेना चाहिए।







