CWG 2022: भारत ने 8वें दिन जीते 6 मेडल

( PUBLISHED BY – SEEMA UPADHYAY )
CWG 2022 मेडल टैली: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए आठवां दिन शानदार रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने एक दिन में जीते 6 मेडल खास बात यह है कि इसमें से 3 गोल्ड मेडल हैं। भारत के पहलवानों ने शुक्रवार को काफी जोर दिखाया और कुश्ती में ही सभी 6 मेडल अपने नाम कर लिए।
भारत के लिए कुश्ती में बजरंग पुनिया, दीपक पुनिया, साक्षी मलिक ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अंशु मलिक को रजत से संतोष करना पड़ा।

हालांकि, ऐसा नहीं था कि भारत के लिए सब कुछ ठीक रहा। मनिका बत्रा, हिमा दास और भारतीय महिला हॉकी टीम अपने अंतिम क्षणों में हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गई।
टीम इंडिया फिलहाल 26 पदकों के साथ पदक तालिका में पांचवें नंबर पर है। भारत के नाम 9 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया 140 मेडल के साथ पहले नंबर पर है।