खेल

IND vs SA: शुभमन गिल कोलकाता टेस्ट से बाहर, गर्दन की चोट के कारण अस्पताल में भर्ती


भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता में चल रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें गर्दन में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है और अब वह मैच में हिस्सा नहीं लेंगे।

BCCI का अपडेट
BCCI ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि “कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान शुभमन गिल की गर्दन में चोट लग गई। दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और आगे के मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। हमारी मेडिकल टीम उनकी निगरानी करती रहेगी।”

चोट कैसे लगी
शुभमन गिल को 15 नवंबर को पहले टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। दिन के खेल के दौरान रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी कर रहे थे। टीम के अन्य बल्लेबाज आउट होने के बाद गिल बल्लेबाजी करने आए और साइमन हार्मर की गेंद पर स्लॉग स्वीप खेला। यह शॉट इतना जोरदार था कि उनके शरीर के पीछे झुकते ही गर्दन में चोट लग गई। चोट के तुरंत बाद गिल ने खेल छोड़ दिया और आगे बल्लेबाजी के लिए मैदान पर वापस नहीं आए।

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker