अंतराष्ट्रीयछत्तीसगढ़राष्ट्रीय
Trending

अमेरिका में गूंजा छत्तीसगढ़ का रंग : सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक-कला ने विदेश की भूमि पर अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी।

कार्यक्रम में NACHA (North America Chhattisgarh Association) के बे एरिया चैप्टर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन की ओर से विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य को समर्पित एक आकर्षक स्टॉल लगाया गया, जिसमें राज्य के विशिष्ट उत्पादों, हस्तशिल्प, लोककला और पारंपरिक आभूषणों का सुंदर प्रदर्शन किया गया। इस स्टॉल ने न केवल छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की विविधता को उजागर किया, बल्कि अतिथियों से भरपूर सराहना भी प्राप्त की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य का मनमोहक प्रदर्शन, जिसने भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ-साथ अन्य देशों के प्रतिनिधियों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में प्रस्तुत इस नृत्य ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की आत्मा को सजीव कर दिया और दर्शकों को अपनेपन की भावना से जोड़ दिया।

NACHA के सदस्यों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा और लोक परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करना है। उन्होंने कहा कि प्रवासी छत्तीसगढ़वासी अपने मूल राज्य की पहचान को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यह आयोजन उन्हें अपनी जड़ों से भावनात्मक रूप से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बना।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने NACHA बे एरिया चैप्टर के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह प्रयास छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपराओं को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में प्रेरणादायक कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी छत्तीसगढ़वासी राज्य के “सांस्कृतिक राजदूत” हैं, जो अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और मूल्यों को पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित कर रहे हैं।

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker