मध्यप्रदेश
Trending

Indore Metro : इंदौर की रफ्तार, अब मेट्रो के साथ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर शहर के विकास की रफ्तार को अब मेट्रो ट्रेन का साथ मिल गया है। विकास अब मेट्रो ट्रेन की रफ्तार से होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को इंदौर में मेट्रो ट्रेन का सफर कर इस ऐतिहासिक और आनंदपूर्ण पल का अनुभव लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो ट्रेन की सुविधाओं, तकनीकी व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं का खुद अवलोकन और अनुभव करते हुए सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर इस अवसर को इंदौर शहर के लिए अत्यंत गर्व का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, इंदौर के सांसद श्री शंकर लालवानी, इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो के यात्रियों के साथ फोटो भी खिंचवाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो से यात्रा के दौरान शहर के मनोरम दृश्यों का अवलोकन किया और जनप्रतिनिधियों से जानकारी भी ली।

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker