छत्तीसगढ़
Trending
Ambedkar Jayanti : बाबासाहेब का राष्ट्र निर्माण में योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है

आज मुख्यमंत्री निवास में संविधान निर्माता, समाज सुधारक और स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी एवं सादर नमन किया। बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। वे बहुभाषाविद्, प्रखर विधिवेत्ता, कुशल अर्थशास्त्री, सामाजिक न्याय के पक्षधर और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण सामाजिक विषमताओं के उन्मूलन और समानता, स्वतंत्रता तथा बंधुत्व के मूल्यों को प्रतिष्ठित करने हेतु समर्पित किया। बाबासाहेब का राष्ट्र निर्माण में योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
