छत्तीसगढ़
Trending

कोरिया जिले के 6 हजार से ज्यादा किसानों ने बेचा 3 लाख क्विंटल धान

कोरिया । कोरिया जिले में 14 नवम्बर से अब-तक 6 हजार 513 किसानों से 2 लाख 72 हजार 509 क्विटंल धान की खरीदी हो चुकी है। जिले में 7 राइस मिल संचालकों ने अनुबंध किया है, जिससे धान खरीदी केंद्रों से उठाव में तेजी आई है। जिला विपणन अधिकारी ने जानकारी दी है कि सग्रहण केन्द्र में 7 हजार 140 क्विटंल धान जारी किया गया है, और मिलर्स को 5 हजार 760 क्विटंल धान का डीओ जारी हुआ है। इस तरह अब-तक कुल 12 हजार 900 क्विटंल धान उठाव के लिए जारी हुआ जिसमें 7 हजार क्विटंल से अधिक धान का उठाव हो चुका है।

किसानों को 68 करोड़ रुपए का भुगतान
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी गिरजाशंकर साहू ने जानकारी दी कि जिले में इस खरीफ वर्ष के लिए 22 हजार 978 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इस वर्ष 21 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से अब-तक 6 हजार 513 किसानों ने अपना धान बेचा है। इसके एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 67 करोड़ 90 लाख 62 हजार 210 रुपए का भुगतान किया गया है।

जिले के 6 हजार 513 किसानों से अब-तक 15 करोड़ रुपए की ऋण वसूली

जिले के पंजीकृत किसानों को खरीफ फसल के लिए 6 हजार 513 किसानों को 15 करोड़ 95 लाख 23 हजार 837 रुपए का ऋण वितरण किया गया था। ऋण वसूली की प्रक्रिया भी चल रही है। अभी तक लिकिंग के माध्यम से 14 करोड़ 92 लाख 53 हजार 302 रुपए का ऋण वसूला गया है। शेष लक्ष्य की वसूली आने वाले दिनों में लिकिंग के माध्यम से की जाएगी।

धान खरीदी अभियान 31 जनवरी तक
धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। वहीं जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए है, जिसका नं. 07836-232330 तथा कॉल सेंटर नम्बर 1800-233-3663 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाइन नम्बर पर फोन कर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकता है।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker