छत्तीसगढ़
Trending

ईओडब्ल्यू ने कोयला घोटाला मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रायपुर । बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू तेजी से कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को एजेंसी ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए ये पांचों आरोपी जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के साथ काम करते थे। इनका नाम ईडी की जांच में भी सामने आया था। जिन्हें 22 जून तक ईओडब्ल्यू की रिमांड में भेज दिया गया है।

ईओडब्ल्यू ने इन सभी आरोपियों को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया और 14 दिन की रिमांड मांगी। इसके बाद कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 5 दिन की रिमांड पर सौंप दिया है। अब आरोपियों से 22 जून तक पूछताछ होगी। ईओडब्लू ने मोइनुद्दीन कुरैशी, रोशन कुमार सिंह, पारेख कुमार कुर्रे, राहुल कुमार सिंह और मोंटू उर्फ वीरेंद्र कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया हैं। आरोप है कि ये पांचों आरोपी रायपुर, कोरबा, सूरजपुर में रहकर गैंग के लिए कोल लेवी का काम करते थे।

डेढ़ साल से जेल में बंद हैं सभी 11 आरोपी
कोल घोटाले केस में सभी आरोपी तकरीबन डेढ़ साल से जेल में बंद है। प्रवर्तन निदेशालय ने कोल स्कैम में 11 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसमें केवल कारोबारी सुनील अग्रवाल को जमानत मिली है। ईओडब्ल्यू जल्द ही उनको भी गिरफ्तार करने वाली है। ईओडब्ल्यू का आरोप है कि पिछली सरकार में प्रभावशाली लोगों ने मिलकर अवैध कोल परिवहन घोटाला किया था। यह घोटाला 540 करोड़ से ज्यादा का है। अधिकारियों और राजनेताओं के संरक्षण में पूरा घोटाला हुआ। इसलिए ईडी के प्रतिवेदन को आधार बनाकर केस दर्ज किया गया है।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker