छत्तीसगढ़
Trending

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने पं. शंभूदयाल शुक्ल की जयंती पर उन्हें नमन किया

रायपुर । कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर पूर्व अध्यक्षों को उनकी जयंती (दिवस) पर सादर स्मरण करने का कार्य कर रहा है। आशीर्वाद भवन रायपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज के पूर्व अध्यक्ष पं. शम्भूदयाल शुक्ल की जयंती पर उन्हें सादर स्मरण किया गया। इस अवसर पर पं. शम्भूदयाल शुक्ल के परिवार के सदस्यगण वृहद संख्या में उपस्थित रहे एवं सभा-शिक्षा मंडल के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों ने पं. शम्भूदयाल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर सादर स्मरण, नमन किया ।

इस अवसर पर अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, सचिव पं. सुरेश मिश्र, पं. प्रशांत शुक्ल, पं. अनुराग शुक्ल, श्रीमती निशा अवस्थी, पं. अभिनीत शुक्ल, पं. प्रदीप शुक्ल, पं. गोपाल शुक्ल ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. शम्भूदयाल शुक्ल का अध्यक्षीय कार्यकाल 1962-1964 तक रहा। इससे पहले वे सन् 1943-1961 तक वे समाज के सचिव रहे। पं. शम्भूदयाल शुक्ल प्रारंभ में शिक्षक रहें, आप पर अपने चाचा पं. रविशंकर शुक्ल का गहरा प्रभाव रहा, उनके मार्गदर्शन में वे क्रांतिकारियों के आवास, भोजन एवं धन की व्यवस्था गुप्त रूप से किया करते थे | रायपुर में जैतुसाव मठ, भागीरथी मंदिर, गायत्री मंदिर आदि धार्मिक संस्थाओं के ट्रस्टी रहें। वामनराव लाखे शाला बद्री प्रसाद शिक्षण समिति के प्रमुख सदस्य रहें। रवि नगर, शुक्ला कालोनी हाउसिंग बोर्ड के निर्माता एवं प्रथम अध्यक्ष रहें। यथा लोगों को नौकरी लगवाना, स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना, निर्धन कन्याओं के विवाह एवं जरूरतमद लोगों के लिए गुप्त रूप से धन उपलब्ध कराना, आपकी संवेदनशीलता का परिचायक है। समाज में दादाजी से सम्बोधित, गांधीवादी जीवन शैली को आत्मसात करते हुए दीर्घायु जीवन प्राप्त कर सहस्त्रचन्द्र दर्शन करते हुए 103 वर्ष की आयु में उनका परलोक गमन हुआ। उनके सादर स्मरण में अध्यक्ष अरुण शुक्ल ने घोषणा करते हुए बताया कि संस्था के कार्यालय भवन का नाम उनकी स्मृति में रखा जा रहा है और इसके नाम पट्टिका का विमोचन परिवार एवं सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ | सचिव सुरेश मिश्र ने पं. शम्भूदयाल शुक्ल के जीवन के संस्मरणों को याद करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की | कार्यक्रम का संचालन सहसचिव पं. रज्जन अग्निहोत्री एवं आभार प्रदर्शन पं. गौरव शुक्ल ने किया।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पं. अरूण शुक्ल, सचिव पं. सुरेश मिश्र, उपाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र मिश्र, श्रीमती निशा अवस्थी, सहसचिव पं. रज्जन अग्निहोत्री, पं. गौरव शुक्ल, पं. अनुराग शुक्ल, पं. अनुपम शुक्ल, पं. प्रशांत शुक्ल, पं. प्रदीप शुक्ल, पं. आशुतोष शुक्ल, पं. सुदीप शुक्ल, पं. अवधेश शुक्ल, पं. राहुल शुक्ल, पं. अभिनीत शुक्ल, पं. मनीष शुक्ल, पं. अमिताभ शुक्ल, पं. राजेश शुक्ल, पं. गोपाल शुक्ल, पं. विजय द्विवेदी, श्रीमती नीलिमा शुक्ला, श्रीमती विभा शुक्ला, श्रीमती अर्चना शुक्ला, मुक्ता शुक्ला, श्रीमती शशि शुक्ला, श्रीमती मुक्ता शुक्ला, श्रीमती मोनिका शुक्ला, श्रीमती पल्लवी शुक्ला, पं. प्रकाश अवस्थी, पं. शशिकांत मिश्र, पं. राम किशोर दीक्षित, पं. अनिल शुक्ल, पं. चन्द्रिका शंकर बाजपेयी, पं. रमाकांत अवस्थी पं. एस. एस. त्रिवेदी, पं. अतुल पाण्डेय, पं. सुशील तिवारी, सीए सौरभ शुक्ल, पं. राजेश त्रिवेदी, पं. प्रशांत तिवारी, पं. प्रभात पाण्डेय, पं. विमल शुक्ल, श्रीमती नीता अवस्थी, श्रीमती सुनयना शुक्ला, श्रीमती अर्चना त्रिवेदी, श्रीमती अर्चना मिश्रा, श्रीमती रीता पाण्डेय, पं. एन. एल. शुक्ल आदि उपस्थित रहें।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker