धनतेरस पर सोना चांदी के अलावा कुछ और भी चीजें हैं जिनको खरीदना शुभ माना जाता है।

मान्‍यता के अनुसार धनतेरस पर इन वस्‍तुओं की खरीद करने से आपके घर में पूरे साल बरकत रहती है और आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता

पान के पत्‍ते मां लक्ष्‍मी को विशेष रूप से प्रिय माने जाते हैं। इसलिए धनतेरस के दिन पान के 5 पत्‍ते जरूर खरीदकर लाएं

धनतेरस पर धनिया या फिर धनतेरस के बीच खरीदकर जरूर लाने चाहिए। मां लक्ष्‍मी को धनिया अर्पित करें और थोड़ा सा धनिया अपने धन के स्‍थान पर भी छिड़क दें

धनतेरस के दिन लक्ष्‍मी चरण घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है। लक्ष्‍मी चरण इस दिन घर में लाना मां लक्ष्‍मी का आह्वान माना जाता है

धनतेरस के शुभ अवसर पर आपको अपने घर में धन की देवी मां लक्ष्‍मी और शुभ लाभ के देवता गणेशजी की मूर्ति अवश्‍य लानी चाहिए। याद रखें कि यह प्रतिमा मिट्टी की बनी होनी चाहिए। ताकि इन्‍हें अगले साल विसर्जित करके उसके स्‍थान पर नई प्रतिमा ला सकें

धनतेरस पर झाड़ू घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्‍मी का प्रतीक माना गया है, इसलिए इस दिन झाड़ू घर में जरूर लानी चाहिए

दीपावली के अवसर पर नए चावल की फसल तैयार हो जाती है और इसी धान से खील तैयार की जाती है। इसलिए धनतेरस के दिन खील बताशे अपने घर में जरूर लाने चाहिए