चुकंदर में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद है। जो लोग अक्सर कब्ज से परेशान रहते हैं, उनके लिए चुकंदर का जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

अगर वर्कआउट के दौरान आपको कमजोरी महसूस होती है, या स्टेमिना की कमी लगती है। तो आपको चुकंदर के जूस को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए

अनहेल्दी डाइट के कारण कोलेस्ट्रॉल लेवल पर सीधा असर पड़ता है, जिससे अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी शुरू हो जाती है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस बनाए रखने के साथ बेड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में चुकंदर का जूस फायदेमंद हो सकता है।

कैंसर की समस्या को समय पर रोका जा सकता है, अगर शुरुआत में इसके लक्षणों का पता लगाकर इस पर कंट्रोल किया जाए। चुकंदर में पाए जाने वाले पोषक तत्व कैंसर के खतरे को कम करने में फायदेमंद हो सकते हैं।

अपनी डाइट में चुकंदर के जूस को शामिल करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाला नाइट्रेट कम्पाउंड ब्लड प्रेशर को बैलेंस बनाएं रखता है।

चुकंदर विटामिन-बी, विटामिन-सी, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत होने के कारण खून को साफ करने और शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है.

चुकंदर (बीटरूट) के जूस में नाइट्रेट की काफी ज़्यादा मात्रा होती है। एथलीटों के लिए नाइट्रेट्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह खेल में उनके प्रदर्शन में सुधार करता है।

चुकंदर (बीटरूट) अपने कई गुणों के कारण कैंसर के विकास को रोकने में मदद कर सकता है। चुकंदर (बीटरूट) में  एंटी-प्रोलाइफरेटिव, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कैंसर की रोकथाम में मददगार हो सकता है।