अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Praan Pratishtha) की तारीख तय हो गई है

22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तय किया गया है

रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने मीडिया से बात करते हुए गुरुवार को बताया कि पीएम मोदी ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी पूजन में शामिल होंगे

साथ ही सीएम योगी और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल प्रोटोकाल शिष्टाचार के तहत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे

चंपत राय ने कहा कि देश के सभी पूजा पद्धति के 4000 संत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे

सन्त समाज के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से 2500 लोग जैसे वैज्ञानिक, कलाकर,  परमवीर चक्र से सम्मानित परिवारों, शहीद कारसेवको के परिवारों को भी आमंत्रित किया जाएगा

राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय व्यक्तियों के परिजनों को भी इस कार्यक्रम में बुलाया जाएगा

100 से ज्यादा प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के मालिकों को भी प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित किया जाएगा