world news fact

Christmas 2022: इस अनोखे तरीके से मनाये क्रिसमस

( PUBLISHED BY – SEEMA UPADHYAY )

Christmas 2022 Celebration Ideas: क्रिसमस की छुट्टियों को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता रहती है। क्रिसमस ईसाई धर्म का मुख्य अवकाश है, लेकिन दुनिया भर के देश इसे मनाते हैं। भारत में भी लोग क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार करते हैं, खासकर बच्चे। इस दिन लोग घरों में पार्टियां करते हैं। क्रिसमस पार्टी का आनंद परिवार, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और दोस्तों के साथ लिया जाता है। कई लोग सर्दियों की छुट्टियां शुरू होने की वजह से ट्रिप पर भी जाते हैं। हालांकि सबसे बड़ा ट्रेंड क्रिसमस के लिए होम पार्टी का ही रहता है। ऐसे में अगर आप ट्रिप पर नहीं जा रहे हैं और इस बार आप घर पर ही क्रिसमस मना रहे हैं तो कुछ टिप्स अपनाकर आप इस त्योहार को मजेदार तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं। घर पर क्रिसमस मनाने के लिए यहां कुछ विचार दिए गए हैं।

क्रिसमस हाउस पार्टी

घर में क्रिसमस पार्टी करें। पार्टी की खास सजावट कर सकते हैं। क्रिसमस ट्री को सजाया जा सकता है। इसके अलावा अन्य सभी विचारों को अपनाकर क्रिसमस के उत्सव को यादगार बनाया जा सकता है।

सजावट

आप घर पर क्रिसमस पार्टी की मेजबानी कर रहे हैं या नहीं, सजावट इस दिन को और खास बना सकती है। घर में क्रिसमस की सजावट बच्चों को तो आकर्षित करेगी ही, त्योहार में विविधता भी लाएगी। आप चाहें तो इस मौके के लिए लाइट्स सजा सकते हैं।

क्रिसमस ट्री सजाएं

क्रिसमस ट्री के बिना यह त्योहार अधूरा सा लगता है. आप क्रिसमस ट्री को सजा सकते हैं। क्रिसमस ट्री आपको बाजार में मिल सकते हैं जिन्हें आसानी से सजाया जा सकता है और घर के कोने में रखा जा सकता है। किसी पार्टी में क्रिसमस ट्री बहुत अच्छा लगेगा। अगर आपको क्रिसमस ट्री नहीं मिल रहा है, तो आप सजावटी पौधे से भी सजा सकते हैं। इसमें एक रिबन, एक छोटा सा संदेश, एक चित्र सजाया जा सकता है।

खाना

भारत में कोई भी त्यौहार व्यंजनों के बिना अधूरा है। क्रिसमस पर भी अच्छे खाने, कुछ मीठा, केक आदि से त्योहार को खास बनाया जा सकता है। पार्टी हो तो खास मेन्यू भी रखें।

सांता क्लॉस

घर में बच्चे हैं तो सांता क्लॉज बनकर उन्हें सरप्राइज दें। बाजार में सांता क्लॉज के कपड़े मिलेंगे। वैकल्पिक रूप से, आप क्रिसमस की टोपी भी पहन सकते हैं। आप पार्टी में क्रिसमस थीम या सेंटा थीम भी रख सकते हैं।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker