business / finance

Auto Expo 2023: आ रही है ये टॉप 10 Cars….

Auto Expo 2023: भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं ये टॉप 10 कारें, ऑटो एक्सपो में बिखेरेंगी जलवा

( PUBLISHED BY – SEEMA UPADHYAY )

Upcoming Cars in 2023 : देश में ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन अगले साल 13 जनवरी से 18 जनवरी के बीच होने जा रहा है। जिसमें कई नई कारें लॉन्च होने वाली हैं। इस शो में कई कार निर्माता कंपनियां हिस्सा लेने वाली हैं. ऐसे में आज हम कुछ ऐसी एसयूवी कारों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो हमें अगले साल इस शो में देखने को मिलेंगी।

5 डोर मारूति जिम्नी

हाई परफॉर्मेंस सस्पेंशन वाली इस एसयूवी में लैंड रोवर डिफेंडर जैसे ऑफ रोडिंग फीचर्स देखे जा सकते हैं। इस कार की टेस्टिंग चल रही है। इसे लंबे व्हीलबेस और ज्यादा जगह के साथ मजबूत ऑफ रोड क्षमता से लैस किया गया है। इस कार को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया जा सकता है।

मारूति बलेनोक्रॉस

2020 Suzuki Baleno Cross Introduced In Colombian Market | 2020 Suzuki Baleno  Cross ने बाजार में दी दस्तक, जानें इसके फीचर्स के बारे में

यह कार मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो का एसयूवी वर्जन होगी। कंपनी इस कार की टेस्टिंग कार रही है। इस कार को 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये के अंदर रहने की संभावना है।

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट

हुंडई क्रेटा फ़ेसलिफ़्ट भारत में प्राइस- लॉन्च की तारीख़, न्यूज़ और  रिव्यूज़ - कारवाले

कार का वर्तमान संस्करण देश में बहुत लोकप्रिय है। अब कंपनी इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन लाने जा रही है। यह फेसलिफ़्टेड वर्शन पहले से ही कुछ विदेशी बाज़ारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस कार को अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है।

हुंडई वरना

2022 हुंडई वरना प्राइस (Hyundai Verna Ki Price): हुंडई वरना कार की माइलेज,  फोटो, फीचर्स, मॉडल, रिव्यू, रेटिंग - Hindi DriveSpark

Hyundai Verna, भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सी-सेगमेंट सेडान में से एक है, जो एक नया नया-जीन अवतार प्राप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है। इसे 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किए जाने की संभावना है।

हुंडई कैस्पर

Tata की माइक्रो-एसयूवी पंच को टक्कर देने के लिए Hyundai अपनी नई कार Hyundai Casper Micro SUV लाने जा रही है। इस कार को कोरियन मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसमें फंकी अंदाज वाला लुक देखने को मिलेगा. इस कार को अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है।

टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट 

Tata Motors starts development on Harrier Facelift: Details

टाटा मोटर्स सफारी और हैरियर जैसी एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन लाने वाली है। कंपनी इसकी टेस्टिंग भी कर रही है। इसमें कई फीचर्स और लुक के अपडेट देखने को मिलेंगे। इन दोनों एसयूवी को आने वाले 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया जाने वाला है।

टाटा कर्व

Tata Curvv electric SUV concept: टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी CURVV  से उठा पर्दा, डिजाइन और लुक है धांसू, टेक्नोलॉजी जबरदस्त

यह कार Tata Nexon का कूपे अवतार होगी। 2023 ऑटो एक्सपो में Tata Curvv का अनावरण होने की बहुत संभावना है। यह कार इलेक्ट्रिक और आईसीई दोनों वर्जन में आएगी।

होंडा सिटी फेसलिफ्ट

2023 Honda City फेसलिफ्ट लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा

अपकमिंग Honda City फेसलिफ्ट की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं। कार वर्तमान में पेट्रोल इंजन, डीजल इंजन और एक मजबूत-हाइब्रिड पावरट्रेन में आती है। इसका फेसलिफ्ट वर्जन भी जल्द आने वाला है। साथ ही इस नई कार में डीजल इंजन भी देखने को नहीं मिलेगा।

होंडा एसयूवी

New Honda SUV car India equipped with global features will launch in 2023  rivals Maruti Brezza | Honda SUV India: होंडा लाएगी ग्लोबल फीचर्स से लैस नई  एसयूवी कार, मारुति ब्रेजा को

होंडा जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी सेडान अमेज पर आधारित एसयूवी ला सकती है। यह 4 मीटर से ज्यादा लंबी 7 सीटर कार होगी, जिसे आने वाले ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है।

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस

Toyota Innova Hycross will be unveiled in November 2022 launch in January  2023 hybrid cars in India | Toyota Innova Hycross से नवंबर में उठेगा पर्दा,  जानें कब से खरीद सकते हैं

Toyota Innova Hycross ने बाजार में आने से पहले ही काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसे देश में 2023 ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा रहा है। मारुति सुजुकी इस कार का रीबैज वर्जन भी लाने जा रही है।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker