Tourism
Trending

2024 Tourism : सांस्कृतिक सभ्यता और खूबसूरती का अनोखा मिलन

भारत का एक बहुत ही सुंदर और लोकप्रिय राज्य उत्तराखंड जो की हिमालय के पास स्थित है .. यह एक ऐसा पर्वत स्थल है जिसे देवभूम भी कहा जाता है। हिमालय की खूबसूरती के साथ उत्तराखंड अपने सांस्कृतिक सभ्यता और खूबसूरत प्राचीन मंदिरो के लिए भी प्रसिद्ध माना जाता है।

 ऋषिकेश : 2024 Tourism

उत्तराखंड राज्य का एक लोकप्रिय स्थल है ऋषिकेश, जो की एक प्राचीन शहर होने के साथ ही साथ हिंदुओं के लिए एक पवित्र स्थल है। पवित्र गंगा नदी के तट पर यह शहर हिमालय की तलहटी में बसा हुआ है। और यह लोकप्रिय शहर अत्यंत लौकिक और अनुपम सौंदर्य समेटे हुए हैं।

इस पवित्र और प्राचीन स्थल की अनेकों कथाएं पुराणों के साथ जुड़ी हुई है। कथा के अनुसार समुद्र मंथन से निकला विष भगवान शिव ने इसी स्थल पर ग्रहण किया था। साथ ही ऋषिकेश एक ऐसा पवित्र स्थल है जहां पर पर्यटक धार्मिक स्थल, अद्भुत वातावरण, के साथ साथ एडवेंचर एक्टिविटीज का भी भरपूर आनंद लेने आते हैं।

 ऋषिकेश  को वर्ल्ड योग कैपिटल भी कहा जाता है। जिस वजह से यहां पर विदेशो से भी लोग आते रहते हैं। यहां की लोकप्रिय सुंदरता देखने के साथ साथ एडवेंचर, व्हाइट वाटर राफ्टिंग, फ्लाइंग फॉक्स, माउंटेन बाइकिंग, बंजी जंपिंग और योग क्रियाएं सीखने के लिए लोग विदेशों से भी पर्यटन के लिए आते रहते हैं। 

हरिद्वार : 2024 Tourism

हरिद्वार, भारत के सात पवित्र शहरों में से एक माना गया है , उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में गंगा के किनारे पर स्थित एक सुंदर प्राचीन शहर है। और हरिद्वार का शाब्दिक अर्थ है “भगवान का वास” जहां भगवान निवास करते है। हरिद्वार एक ऐसा शहर है जो आश्रम, मंदिर और संकीर्ण शहरों में समृद्ध है। गंगा नदी में लाखों लोग अपनी आस्था के साथ मन को पवित्र करने के लिए गंगास्नान के लिए आते हैं।

 नैनीताल : 2024 Tourism

झीलों का शहर कहा जाने वाला नैनीताल भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र का मुख्य पर्यटन स्थल है। नैनीताल एक ऐसी जगह है जहां पर आप हरे भरे पहाड़ों और चारों तरफ से झीलों से घिरे सुन्दर प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यहाँ बर्फ से ढके पहाड़ और उनके सुंदर परिवेश को देखकर हर कोई मन्त्र मुग्ध हो जाता है।

नैनीताल में झीलों से गिरती जलधारा, ताजी हवा, चारों तरफ देवदार जैसे पेड़ों से घिरे घने जंगल पर्वत चोटियों से सूर्योदय का अद्भुत दृश्य का लुत्फ उठाने भारी संख्या में पर्यटक साल भर आते रहते हैं। प्राकृतिक वातावरण के साथ यहां की सांस्कृतिक और सामाजिक वातावरण में भरपूर विनम्र स्वभाव के स्थानीय लोग मिलेंगे जिनकी शब्दों की मिठास और खातिरदारी आपको पल भर में दीवाना बना देगी।

 केदारनाथ : 2024 Tourism

भगवान् शिव के केदारनाथ मंदिर को चार धाम में से एक माना गया है, उत्तराखंड में हिमालय पर्वत के बीच स्थित केदारनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित हिन्दुओ का सबसे पवित्र तीर्थस्थल है। केदारनाथ मंदिर से ज्योतिर्लिंग जो कि 3584 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो की सभी 12 ज्योतिर्लिंगो में सबसे महत्वपूर्ण है।

वास्तुकला का अद्भुत नमूने को दर्शाता केदारनाथ मंदिर की विशेष बात यह है कि यह मंदिर केवल अप्रैल और नवंबर के बीच दर्शन के लिए खोला जाता है और लोग केदारनाथ मंदिर के मंदिर में आने का इंतजार बड़ी ही उत्सुकता के साथ करते हैं। सर्दियों के दिनों में केदारघटी पूरी तरह से बर्फ में ढंकी हुई होती है। ऐसा कहा जाता है कि बद्रीनाथ के पास जाने वाली यात्रा अगर केदारनाथ को नहीं देखती है तो उनकी यात्रा को अधूरा माना जाता है।

हिल स्टेशन मसूरी : 2024 Tourism

मसूरी भारत के उत्तराखण्ड राज्य का पहाड़ों के बीचो बीच स्थित एक पर्वतीय नगर है, जिसे पर्वतों की रानी भी कहते है। यह पर्वतीय पर्यटन स्थल हिमालय पर्वतमाला के मध्य हिमालय श्रेणी में मसूरी की खूबसूरत वादियों और पहाड़ों की सुंदरता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती है। गंगोत्री का प्रवेश द्वार, मसूरी जिसकी सुंदरता और यहाँ के हरे भरे पहाड़ों को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं और यहाँ की प्रकिर्तिक सुंदरता उनको मंत्रमुग्ध क्र देती है।

देहरादून : 2024 Tourism

उत्तराखंड की राजधानी देहरादुन, पर्यटकों के बीच एक बहुत लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो कि पारिवारिक छुट्टियों, दोस्तों और जोड़ों के साथ घूमने के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। देहरादुन उत्तराखंड राज्य में एक सुंदर हिमालयन गढ़वाल पृष्ठभूमि के साथ समुद्र तल से 1400 फीट ऊपर की ऊंचाई पर स्थित है।

देहरादुन में आप प्राकृतिक झरनों, मनमोहक जलवायु, प्राचीन गुफाएं, सूर्यास्त का अद्भुत दृश्य के साथ हरे भरे पहाड़ो के बीच साहसिक गतिविधियों का आनंद भी ले सकते है।

उत्तरकाशी : 2024 Tourism

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड देश का एक छोटा सा शहर “उत्तरकाशी” जिसे की उत्तर में “वाराणसी” के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू द्वारा एक धार्मिक स्थान के रूप में “उत्तरकाशी” प्रतिष्ठित भारत के सबसे पवित्र तीर्थयात्रियों में से एक है। इसे गंगोत्री और यमुनोत्री जेसी पावन तीर्थ यात्रा का प्रवेश द्वार कहा जाता है।

एक धार्मिक स्थान होने के अलावा, उत्तरकाशी एक सुंदर हिल स्टेशन भी है जो की बर्फीली पहाड़ियों, सुंदर घाटियों, अल्पाइन जंगलो की सुन्दरता, ग्लेशियरों और हिमालय की अद्भुत चोटियों से सुसज्जित है। यह क्षेत्र शुरू में धार्मिक पर्यटन का समर्थन करता है, लेकिन कई सालों से प्राकृतिक सौंदर्य, ट्रेकिंग और झीलों जैसी सुन्दर गतिविधियों के कारण पर्यटकों के लिए यह अलग ही उत्साह उत्पन्न करता है।

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker