spiritual

Ram Navami 2024 : राम नवमी से जुड़ी कुछ रोचक बातें !

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

Ram Navami 2024 : भारतवर्ष में बड़े ही धूम धाम से राम नवमी का त्यौहार मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि राम नवमी के दिन प्रभु श्री राम चंद्र का जन्म हुआ था। हिन्दू धर्म के लोग नवमी का त्यौहार बड़े ही हर्शोल्लाश से मनाया जाता है।

चैत्र नवरात्रि का समापन राम नवमी के दिन ही होता है। राम नवमी के दिन हिन्दू लोग अयोध्या जाकर सरयू नदी में स्नान करते व व्रत भी रखते है तथा हवन भी किया जाता है और मान्यता है कि व्रत रखने वालों की पूरी इच्छा पूर्ण होती है और उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति होती है.

Ram Navami 2024
Ram Navami 2024

रामनवमी क्यों मनाया जाता है?

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने सातवे अवतार में श्री रामचंद्र जी के रूप में त्रेतायुग में जन्म लिया था। तथा श्री रामचंद्र जी का जन्म रावण के अत्याचार को खत्म करने व पृथ्वी से दुष्टों को खत्म कर नए धर्म स्थापना के लिए हुआ था।

इसे पढ़े : Hanuman Jayanti 2024 : हनुमान जी की कहानी सुनकर आपको भी अपने ज़िन्दगी में मिलेगी प्रेरणा !!https://bulandhindustan.com/7939/hanuman-jayanti-2024/

शास्त्रों के अनुसार यह माना जाता है कि भगवान श्री राम चंद्र ने लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा की पूजा की थी चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद ही राम नवमी का पावन पर्व आता है

राम नवमी कब है?

इस साल राम नवमी का पर्व 17 अप्रैल 2024 को दिन बुधवार को मनाया जायेगा। राम नवमी का पावन त्यौहार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता हैधार्मिक ग्रंथो के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को प्रभु श्री रामचंद्र जी ने धरती में जन्म लिया था।श्री रामचंद्र जी के इस धरा पर अवतार लेने के कारण हम सब बड़े हर्ष उल्लास से राम नवमी का पावन पर्व मनाते है

राम नवमी की पूजा विधिRam Navami 2024

Ram Navami 2024
Ram Navami 2024

राम नवमी की पूजा विधि कुछ इस प्रकार है

१. खीर और फल-मूल को प्रसाद के रूप में तैयार करें।

२. तुलसी पत्ता और कमल का फूल पूजा में अवश्य रखें

३. पूजा के बाद घर की सबसे छोटी महिला सभी लोगों के माथे पर तिलक लगाए।

४. सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करके पवित्र होकर पूजा स्थल पर पूजन सामग्री के साथ बैठें।

जरूर पढ़े Navratri 2024 : शारदीय नवरात्री का प्रमुख महत्व !https://bulandchhattisgarh.com/12888/navratri-2024-main-importance-of-sharadiya-navratri

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker