spiritual
Trending

Shivaji Jayanti 2023 : 393 वीं छत्रपति शिवाजी जयंती में मराठा समाज रायपुर द्वारा निकली जायेगी भव्य शोभा यात्रा !!

इस वर्ष शिवाजी राजे की 393वी जयंती मनाई जायेगी

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

Shivaji Jayanti 2023 : छत्तीसगढ़ के रायपुर का एक अलग ही गौरव पूर्ण इतिहास रहा हैं, तथा शिवाजी महाराज से तो सभी परिचित है जिन्होंने हमेशा मानवता देश सेवा, धर्म सेवा को सबसे ऊपर माना है तथा इनका योगदान भारतीय इतिहासों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है शिवाजी भोसले एक महान भारतीय देशभक्त, योद्धा, राजा, मराठा कबीले के सदस्य, हिंदू हृदय सम्राट, एवं बहादुर, बुद्धिमान और दयालु शासक और रणनीतिकार थे। उनके द्वारा ही 1674 ईस्वी में मराठा साम्राज्य की नींव पड़ी।

Shivaji Jayanti 2023
Shivaji Jayanti 2023

इन्ही के वंशज और समाज के गौरव भारत देश के कोने कोने से लेकर विश्व में आधुनिक युग में भी अपनी कर्मठता मेहनत और साथ में बहादुरी से अलग पहचान बनाये हुए है रायपुर मराठा समाज द्वारा हर वर्ष शिवाजी जयंती धूम धाम से मनाया जाता है तथा इस वर्ष भी शिवाजी जयंती काफी धूम धाम से मनाया जायेगा क्योकि इस वर्ष शिवाजी राजे की 393वी जयंती मनाई जायेगी

इसे पढ़े : 50th Khandoba Utsav 2023 : बिलासपुर के खंडोबा मंदिर में धूम धाम से मनाया जायेगा 50 वां वार्षिक उत्सव !

https://bulandchhattisgarh.com/10908/50th-khandoba-utsav-2023/

बैठक

इसी बारे में रायपुर मराठा समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा कामकाजी एवं व्यवस्था बैठक मराठा बोर्डिंग, बूढ़ापारा रायपुर में संपन्न हुई.

Shivaji Jayanti 2023
Shivaji Jayanti 2023


जिसमे सभी वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन एवं युवा शक्ति का सुझाव प्राप्त हुआ Shivaji Jayanti 2023और सभी ने इस भव्य आयोजन हेतु व्यवस्था की तैयारियों में सहयोग दिया साथ ही कैसे ज्यादा से ज्यादा मराठा परिवारों को इस समारोह में जोड़ा जाए उस पर चर्चा हुई जिसमे बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे.

चर्चा

इसी भव्य आयोजन चर्चा को लेकर मराठा युवा समाज के अध्यक्ष श्री लोकेश पवार, मराठा मित्र मंडल के अध्यक्ष गुणवंत घाटगे, व छ.ग के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र डुकरे, महासचिव महेंद्र जाधव ने संयुक्त बयान में संवाददाता लिशा ढ़िगे को बताया है कि बाइक रैली, पूजन कार्यक्रम, भव्य शोभा यात्रा, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

जरूर पढ़े : हटकेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी कुछ रोचक कथाएँ !

https://bulandmedia.com/3984/interesting-stories-related-to-hatkeshwar-mahadev-temple/

समस्त पदाधिकारियों द्वारा निवेदन है कि हमारे इस भव्य आयोजन को सफलता पूर्वक सम्पन करें।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker